रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) ब्लैकपेपर एंटरटेनमेंट द्वारा शनिवार को राजधानी रायपुर में ‘बहरूपिये लाइव स्केचेज कॉमेडी शो’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमएआईसी कॉलेज में रखा गया था। शो में तीन अलग-अलग कलाकारों – अविनाश अग्रवाल, मयंक पारख और रोहित स्वैन ने अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। तीनों की जुगलबंदी और लाइव स्केचेज ने लोगों का दिल जीत लिया। रायपुर के लोगों ने इस कॉमेडी शो को काफी एन्जॉय किया और शो पूरी तरह से हाउसफुल रहा।
*रायपुर में ‘बहरूपिये’ कॉमेडी शो हाउसफुल*






