Home / छत्तीसगढ़ / *कलेक्टर एसपी ने नवरात्रि के दौरान महामाया मंदिर परिसर में व्यवस्था का लिया जायजा,जावेद खान की रिपोर्ट*

*कलेक्टर एसपी ने नवरात्रि के दौरान महामाया मंदिर परिसर में व्यवस्था का लिया जायजा,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर क्राइम रिपोर्टर जावेद खान की रिपोर्ट

सुरक्षा,ट्रैफिक, बिजली, पार्किंग, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के दिए निर्देश

बिलासपुर/सियासत दर्पण न्यूज़/कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ट्रस्ट पदाधिकारियों व अधिकारियों की बैठक लेकर नवरात्रि के दौरान व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी रतनपुर को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। प्रकाश ,पेयजल , साफसफाई, ट्रैफिक पार्किंग व्यवस्था के समुचित इंतजाम करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारी सतर्क रहें। अधिकारियों की ड्यूटी पालियों में लगाये जाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सप्तमी, अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर प्रबंधन के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी इंतजामों के लिए सुझाव मांगे।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुरक्षा के लिए बल की व्यवस्था की जानकारी कलेक्टर को दी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page