Home / राजधानी / *रायपुर स्वच्छता में प्रदेश में प्रथम, तो सरकार वार्डवार रिपोर्ट सार्वजनिक करे,विकास उपाध्याय,,पूरा वीडियो जरूर देखें*

*रायपुर स्वच्छता में प्रदेश में प्रथम, तो सरकार वार्डवार रिपोर्ट सार्वजनिक करे,विकास उपाध्याय,,पूरा वीडियो जरूर देखें*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

 

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किए जाने के आधार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार बिल्हा को राष्ट्रीय स्तर पर पहला और बिलासपुर को दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए दोनों शहरों के नागरिकों और सफाई कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार तीनों शहरों की रैंकिंग की श्रेणियाँ और आकलन के मानक सार्वजनिक करे।

उपाध्याय ने कहा, “रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी है। प्रदेशभर से लोग यहाँ आते हैं। राजधानी की सफाई व्यवस्था पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण होनी चाहिए। आज भी कई वार्डों में लोग कचरे के ढेर, जाम नालियों और अनियमित सफाई से परेशान हैं। नगर निगम बताए कि सर्वेक्षण दल किन वार्डों, बस्तियों और अंदरूनी गलियों तक पहुँचा। कितने नागरिकों की राय ली गई और उनकी शिकायतों को आकलन में कितना महत्व दिया गया?”

उन्होंने राज्य सरकार और नगर निगम से मांग की कि स्वच्छता सर्वेक्षण की पूरी रिपोर्ट, रायपुर की राष्ट्रीय रैंकिंग, वार्डवार आकलन, निरीक्षण रिपोर्ट और नागरिक संतुष्टि के आँकड़े सार्वजनिक किए जाएँ। उन्होंने कहा कि निगम वार्डवार यह भी बताए कि सफाई से जुड़ी कितनी शिकायतें मिलीं, कितनी का समाधान हुआ और लंबित शिकायतों पर कार्रवाई कब तक होगी।

उपाध्याय ने कहा, “प्रदेश में पहला स्थान मिलने की घोषणा के साथ नगर निगम हर वार्ड को सफाई का समयबद्ध कार्यक्रम भी दे। जिस गली में आज कचरा पड़ा है, वहाँ के लोगों का सीधा सवाल है — हमारी गली की सफाई कब होगी?”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page