*ट्रेंकुलाइज किए गए बीमार तेंदुए ने दम तोड़ा, आठ दिन में दो तेंदुओं की मौत*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

कोरबा।(सियासत दर्पण न्यूज़)  कटघोरा वन मंडल की ऐतमा वन परिक्षेत्र के ग्राम कोनकोना में ट्रेंकुलाइज किए गए तेंदुए की मौत हो गई है। बीमार तेंदुआ के इलाज के लिए वन विभाग में रेस्क्यू कर ट्रेंकुलाइज किया था। तेंदुए को बेहोश अवस्था में पिंजरे में डाल कटघोरा वन मंडल के केसेनिया डिपो में रखा गया था। यहां कानन पेंडारी बिलासपुर के पशु चिकित्सक डॉक्टर चंदन अपनी टीम के साथ तेंदुए का इलाज कर रहे थे। रविवार रात करीब 9:30 बजे तेंदुए को कानन पेंडारी शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां देर रात को तेंदुए ने दम तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले या माना जा रहा था कि गर्मी की वजह से तेज गर्मी की वजह से तेंदूआवा हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया है बाद में इलाज के दौरान मैन एक्जाइटिस की बीमारी से ग्रसित होना पाया गया। वन विभाग के अफसर का कहना है कि पांच साल का तेंदुआ वयस्क था। काफी सुस्त होने की वजह से उसके शिकार की आशंका थी। साथ ही इलाज करना आवश्यक था। इसलिए तेंदुआ का रेस्क्यू किया गया था। यह बताना होगा कि कोनकोना के जंगल में तेंदुआ को खेत में सुस्त हालत में टहलते रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा था। करीब आठ दिन पहले चैतमा वन परिक्षेत्र के राह में बछड़े का शिकार किए जाने से नाराज एक किसान ने जहर देकर तेंदुए को डाला था। इस मामले में तीन आरोपितों को अनुभव गिरफ्तार कर चुकी है तेंदुए का अंग काट कर ले जाने वाले अर्पिता को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। इस बीच तेंदुए की मौत की यह दूसरी घटना हो गई है। ट्रेंकुलाइज के बाद तेंदुए की हुई मौत से कई सवाल उठ रहे।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    अंबिकापुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में पिकअप वाहन के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम…

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  सुशासन तिहार का जो रिपोर्ट कार्ड सामने आया है, उसने सरकारी दावों के बीच मैदानी हकीकत को साफ कर दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, शहर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    You cannot copy content of this page