*रायपुर,झूठ और षड्यंत्र की राजनीति करते है राहुल गांधी -बृजमोहन*

रायपुर/(सियासत दर्पण न्यूज़) राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर संविधान को समाप्त करने के आरोप पर अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ झूठ और षड्यंत्र की राजनीति करते हैं। भारत के विभिन्न समाजों में भेद करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते है।
उनकी यह हरकतें पूरी तरह से असामाजिक एवं देशविरोधी है। रही बात बाबासाहेब आंबेडकर जी की तो कांग्रेस ने तो उन्हें भारत रत्न के लायक भी नहीं समझा था। भाजपा समर्थित वीपी सिंह सरकार में  ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कांग्रेस विशेष रूप से कथित गांधी परिवार को भय था कि अंबेडकर जी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी तो गांधी परिवार की पूछ परख कैसे होगी। इसी वजह से कांग्रेस ने उनका अपमान करने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ा था।
अपनी प्रतिक्रिया में आगे बृजमोहन ने कहा कि सही मायने में भारतीय जनता पार्टी ने ही बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा की है, उनका मान रखा है। जबकि इसी कांग्रेस पार्टी ने संविधान को ताक में रखकर देश में आपातकाल लगाया था। लोगों के अधिकार छीन लिए थे। आज जब जनता ने इन कांग्रेसियों के हाथों से सत्ता सहित सब कुछ छीन लिया है तो ये अब बड़ी बेशर्मी के साथ संविधान की दुहाई दे रहे हैं।
बृजमोहन ने कहा कि देश में भाजपा की सत्ता आने के बाद ही दलित,आदिवासी, पिछड़ों, वंचितों को उनका सही अधिकार मिला है। आदिवासी, दलित समाज से राष्ट्रपति, पिछड़ा वर्ग के स्वयं मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। यह बात कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं कर पा रही। असल में राहुल गांधी यह सारे अधिकार और पद प्रतिष्ठा अपने गांधी परिवार के लिए ही चाहते हैं। इसीलिए सत्ता में आने कि उनकी बेचैनी में अनर्गल एवं देश विरोधी बयान उनके मुंह निकल रहे है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में भारत सफलता के शिखर पर विराजमान है। पूरी दुनिया आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देख रही है। आर्थिक रूप से भारत सक्षम हुआ ही है, हमारी सैन्य शक्ति भी बेहद मजबूत हुई है।
राहुल गांधी जितना झूठ बोलना है बोल ले उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भारत की जनता सच्चाई जानती है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास जीतकर काम कर रही है। समाज का हर वर्ग सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। कहीं कोई भेदभाव भाजपा ने ना कभी किया है ना आगे करेगी।
बृजमोहन ने कहा कि राहुल गांधी जितनी झूठी और कोरी बयानबाजी कर रहे हैं वो सिर्फ 4 जून तक ही कर पाएंगे। उसके बाद वे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। जनादेश भाजपा के साथ है समाज का हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर  है। जिसकी बदौलत प्रचंड बहुमत के साथ देश में पुनः मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
  • Related Posts

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी, हलवाई लाईन,रायपुर जिला रायपुर छ.ग. के मुतवल्ली का कार्यकाल दिनांक 15.10.2025 को समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव…

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page