*यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमलों में पांच लोगों की मौत, 25 घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कीव । (सियासत दर्पण न्यूज़) यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर रूस के मिसाइल हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गये और अन्य 25 घायल हो गये हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने बताया कि रूसी मिसाइलों ने पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक और दो मंजिला औद्योगिक इमारत को निशाना बनाया। इस बीच, यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने एक बयान में कहा कि कीव के दक्षिणी होलोसिव्स्की जिले में एक ट्रांसफॉर्मर सबस्टेशन पर रोकी गयी मिसाइलों के मलबे से नष्ट हो गया। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि राजधानी पर हमले में एक कार सर्विस स्टेशन, एक कार वॉश और एक गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page