*भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) कनाडा के टोरंटो में लगातार हो रही हिंसक वारदातों के बीच एक और भारतीय छात्र की जान चली गई है। टोरंटो विश्वविद्यालय के स्कारबोरो परिसर के पास हुई गोलीबारी में 20 वर्षीय भारतीय डॉक्टरेट छात्र शिवांक अवस्थी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गुरुवार 25 दिसंबर को हुई, जिसने विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। टोरंटो पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शिवांक की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से फरार हो गए। टोरंटो सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को कुछ समय के लिए सील कर दिया गया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page