*रायपुर में न्यू ईयर के लिए लाई गई अफीम जब्त*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अफीम के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी अफीम को नए साल में खपाने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी को NDPS एक्ट में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह (55) निवासी पार्थिवी प्रोविन्स सरोना डी.डी. नगर रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, पार्थिवी प्रोविन्स के आगे रोड किनारे एक व्यक्ति अफीम लेकर कहीं जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए हुलिए के आधार पर उसे पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से 1.075 किलो अफीम मिला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि, दिलबाग सिंह नववर्ष की पार्टियों में अफीम खपाने की योजना बना रहा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध तो नहीं है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page