*कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली में 14 फरवरी को होगा शहीद आश्रितों का मान सम्मान,,,रणबीर सिंह महासचिव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर

नई दिल्ली,,सियासत दर्पण न्यूज़,,अलॉइंस कोर ग्रुप मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से लिया फैसला। इस अवसर पर राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले जवानों की विरांगनाओं व शहीदों के आश्रितों का सम्मान किया जाएगा जिसमें अलग-अलग राज्यों की एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधि भाग लेंगे।

अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि द्वारका मोड़ मेट्रो के नजदीक ऑफिस में पूर्व एडीजी सीआरपीएफ एचआर सिंह के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें विकास चंद्रा एक्स आईजी बीएसएफ, केपी सिंह एक्स आई आईटीबीपी, श्री आनंद निंबाडिया एक्स आईजी आईटीबीपी, गजेंद्र सिंह चौधरी पूर्व डीआईजी बीएसएफ, मुंशीराम शेखावत “धावक” पूर्व कमांडेंट सीआरपीएफ, पूर्व डिप्टी कमांडेंट सुभाष चन्द, वीएस क़दम कोषाध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट,बिशन सिंह पूर्व इंस्पेक्टर व स्वयं रणबीर सिंह बैठक में मौजूद रहे। महासचिव ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सलवाद को जड़मूल से खत्म करने में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान दिन रात बिना आराम ऑपरेशन कर रहे हैं , निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ ही राज्यों की कानून व्यवस्था बनाए रखने व वीआईपी सुरक्षा में मुस्तैद पैरामिलिट्री जवान पदोन्नति, पोस्टिंग, पैंशन व अन्य सुविधाओं के लिए कोर्ट कचहरी का चक्कर काट रहे हैं जोकि चिंता का विषय।
14 फरवरी के दिन पुलवामा आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे साथ ही विभिन्न ऑपरेशन में शहीद हुए जवानों के आश्रितों, विरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा जिसमें केरला, आंध्र प्रदेश तेलंगाना तमिलनाडु उत्तराखंड गुजरात कर्नाटका बंगाल बिहार राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ चंडीगढ़ दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक के विभिन्न एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशनों के जिम्मेदार पदाधिकारी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में भाग लेकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page