Home / छत्तीसगढ़ / *बिजली सब-स्टेशन में हादसा, ऑपरेटर की गई जान*

*बिजली सब-स्टेशन में हादसा, ऑपरेटर की गई जान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

तखतपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब-स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से आपरेटर अमन साहू (32) की मौत हो गई। शनिवार सुबह शिफ्ट बदलने पहुंचे दूसरे ऑपरेटर ने उन्हें जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों और स्वजन को सूचना दी गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ढनढन निवासी अमन साहू पिता हेमंत साहू (32) रोजाना की तरह कुरेली स्थित बिजली सब-स्टेशन में आपरेटर के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे दूसरा आपरेटर शिफ्ट बदलने के लिए सब-स्टेशन पहुंचा। इस दौरान उसने अमन साहू को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों और उनके स्वजन को घटना की सूचना दी गई।

स्वजन और सहकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

मिलनसार स्वभाव के थे अमन, फोटो स्टूडियो भी चलाते थे

अमन साहू अपने मिलनसार और मजाकिया स्वभाव के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। वे इंटरनेट मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते थे और अक्सर इसके माध्यम से अपनी बातें लोगों तक पहुंचाते थे। अपने हंसमुख अंदाज से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते रहते थे। इसके अलावा वे अपने गृह ग्राम में ही फोटो स्टूडियो का संचालन भी करते थे। इस वजह से क्षेत्र के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page