Home / International / *अब दुल्हन नहीं कर सकेगी मेकअप मेहंदी! न अंगूठी, न संगीत…*

*अब दुल्हन नहीं कर सकेगी मेकअप मेहंदी! न अंगूठी, न संगीत…*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अफगानिस्तान सरकार ने शादी को लेकर लागू किए सख्त नियम

(सियासत दर्पण न्यूज़) शादी समारोहों के लिए लागू हुए नए सख्त नियम। महिलाओं के अधिकारों को लेकर फिर बढ़ी अंतरराष्ट्रीय चिंता। पारंपरिक शादी की कई रस्मों पर लगी रोक।
अफगानिस्तान में तालिबान ने विवाह समारोहों से जुड़े नए और कड़े फरमान जारी किए हैं। तालिबान प्रशासन ने शादियों में दुल्हन के मेकअप, मेहंदी, परफ्यूम और आइब्रो संवारने जैसी पारंपरिक तैयारियों पर रोक लगा दी है। इन नए नियमों के बाद दुनिया भर में अफगान महिलाओं के अधिकारों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इन चीज़ो पर लगी रोक

मिली जानकरी के अनुसार, अब दुल्हन को शादी में मेकअप कराने, परफ्यूम लगाने, मेहंदी रचाने और आइब्रो संवारने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, शादी और सगाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा एक-दूसरे को अंगूठी पहनाना और मेहमानों के सामने दोनों का एक साथ बैठना भी प्रतिबंधित बताया जा रहा है।
नाचने गाने पर भी लगी रोक
इतना ही नहीं, विवाह समारोहों में संगीत बजाने, गाने गाने और डांस करने पर भी पूरी तरह रोक लगाने का दावा किया गया है।
तालिबान द्वारा महिलाओं की शिक्षा, रोज़गार और ब्यूटी पार्लरों पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है। ऐसे में शादी जैसी निजी सांस्कृतिक परंपराओं पर इस तरह की सख्ती से पारंपरिक शादियों का स्वरूप पूरी तरह बदलने की आशंका जताई जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page