*इंडिगो विमान में बम की धमकी,मुंबई में आपात लैंडिंग*

मुंबई ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  चेन्नई से मुंबई आ रहे इंडिगो विमान को बम की धमकी के बाद शनिवार को मुंबई में आपात स्थिति में उतार लिया गया। सूत्रों ने बताया कि चेन्नई-मुंबई रूट पर उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई-5314 के लिए उस समय पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया, जब पायलट ने मुंबई एटीसी को विमान में कथित बम की धमकी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि विमान को आज सुबह 08.45 बजे आपात स्थिति में उतार लिये जाने के बाद यात्रियों को सीढ़ी का उपयोग करके विमान से उतारा गया। सभी यात्रियों के सुरक्षित रूप से उतरने के पश्चात विमान की गहन जांच की गयी। ताजा रिपोर्ट के अनुसार विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अंतिम समाचार मिलने तक उड़ान के लिए मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था। इंडिगो ने चेन्नई-मुंबई विमान में बम की कथित धमकी की पुष्टि की है। इंडिगो विमान में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दिल्ली-वाराणसी विमान में भी ऐसी ही धमकी मिली थी, लेकिन तलाशी में कुछ नहीं मिला था।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page