Home / National / *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

*युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर

सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण तीन महीने के बाद युवक कुत्ते की तरह भौंकने लगा और लोगों पर हमला करने लगा. डाॅक्टरों का कहना है कि युवक में रेबीज के लक्षण पाए गए हैं.

कभी भौंकता तो कभी कुत्तों की तरह चलता, गुजरात में युवक को हुआ रेबीज, बांधकर अस्पताल लेकर गए
युवक को तीन महीने पहले एक कुत्ते ने काटा था.

 

गुजरात के बनासकांठा जिले में कुत्ते के काटने से एक युवक को रेबीज हो गया. पालनपुर तालुका के नरसल गांव के एक युवक को करीब 3 महीने पहले कुत्ते ने काटा था. अब उसमें में रेबीज के लक्षण पाए गए हैं. युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है. युवक को रस्सियों से बांधकर अस्पताल ले जाया गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है.

पीड़िता युवक के तीन बच्चे भी हैं. जानकारी के अनुसार युवक पहले अपने परिजनों पर हमला करने के लिए दौड़ा था. युवक साबरकांठा का रहने वाला है और पालनपुर के नरसल गांव में बटाईदार के तौर पर काम करता है. उसके तीन महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद युवक ने रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया था.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page