Home / Sports / *पाकिस्तान की जिद से क्रिकेट जगत में हड़कंप*

*पाकिस्तान की जिद से क्रिकेट जगत में हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  क्रिकेट जगत में 1 फरवरी 2026 की शाम एक ऐसी खबर आई जिसने खेल की दुनिया से लेकर कॉरपोरेट गलियारों तक हड़कंप मचा दिया है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने की अनुमति तो दे दी, लेकिन 15 फरवरी को होने वाले ‘महामुकाबले’ (भारत बनाम पाकिस्तान) का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। यह केवल एक मैच का रद्द होना नहीं है, बल्कि ग्लोबल क्रिकेट की उस रीढ़ की हड्डी को तोड़ना है, जिस पर पूरा खेल टिका हुआ है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला क्रिकेट का ‘प्रीमियम प्रोडक्ट’ माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अकेले इस मैच की आर्थिक वैल्यू लगभग 4500 करोड़ रुपये ($500 Million) आंकी गई है। यह राशि कई छोटे देशों के कुल खेल बजट से भी बड़ी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page