Home / Sports / *दिल्ली ने WPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया*

*दिल्ली ने WPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली : (सियासत दर्पण न्यूज़) कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026 Final) फाइनल में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चार विकेट पर 203 रन बनाए। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 57 रन बनाए। उन्होंने लौरा वोल्वार्ट्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की अहम साझेदारी की। वोल्वार्ट्स ने 25 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।

अंतिम ओवरों में हेनरी का तूफान

दिल्ली की पारी को 200 रन के पार पहुंचाने में चिनेल हेनरी की विस्फोटक बल्लेबाजी निर्णायक रही। हेनरी ने 15 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। उन्होंने और वोल्वार्ट्स ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों में 55 रनों की तेज साझेदारी की।

शुरुआत में आरसीबी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। लॉरेन बेल और सयाली सतघरे ने पहले तीन ओवरों में केवल नौ रन दिए। हालांकि चौथे ओवर में 20 रन आने से दिल्ली को जरूरी लय मिली। अरुंधति रेड्डी ने शेफाली वर्मा को आउट कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई।

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत लड़खड़ाई और टीम ने 9 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने मोर्चा संभाल लिया।

दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। जॉर्जिया वोल ने 54 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल थे। स्मृति मंधाना ने उनका अच्छा साथ निभाया और आरसीबी ने लक्ष्य को 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page