*हाई कोर्ट ने जेल प्रहरी की बर्खास्तगी रद्द की*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में रायपुर केंद्रीय जेल के प्रहरी लखनलाल जायसवाल की बर्खास्तगी को निरस्त करते हुए उनकी तत्काल सेवा बहाली के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि केवल इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट वीडियो के आधार पर किसी कर्मचारी को दंडित करना न्यायसंगत नहीं है।

मामले की सुनवाई जस्टिस पी.पी. साहू की सिंगल बेंच ने की। कोर्ट ने 31 दिसंबर 2024 और 6 अगस्त 2025 को जारी बर्खास्तगी आदेशों को रद्द कर दिया।
विभागीय जांच में पाई गई गंभीर खामियां

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता संदीप दुबे ने दलील दी कि विभागीय जांच में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया। वीडियो फुटेज को साक्ष्य अधिनियम के तहत प्रमाणित नहीं किया गया और न ही अस्पताल के किसी कर्मचारी का बयान दर्ज किया गया।

कोर्ट ने पाया कि आरोप पत्र में समय और स्थान का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए मेडिकल परीक्षणों की रिपोर्ट में देरी को भी गलत तरीके से प्रहरी की लापरवाही माना गया। वीडियो की सत्यता जांचने की वैधानिक प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया।
क्या था मामला?

2 अगस्त 2024 को प्रहरी लखनलाल जायसवाल को कैदी रोशन चंद्रकर को चिकित्सा जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वापसी के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनके आधार पर जेल प्रशासन ने आरोप लगाया कि प्रहरी कैदी के परिजनों के साथ फाफाडीह स्थित एक रेस्तरां में गया और जानबूझकर वापसी में देरी की।

इन आरोपों के आधार पर प्रहरी को बर्खास्त कर दिया गया था। हाई कोर्ट ने कहा कि केवल अप्रमाणित वीडियो के आधार पर दी गई सजा कानूनन टिकाऊ नहीं है।

  • Related Posts

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 292 हज यात्री नागपुर…

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुकमा के ताड़मेटला माओवादी हमले से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपितों को बरी करने के निचली अदालत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    You cannot copy content of this page