Home / राजधानी / *नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल*

*नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। यह आदेश 31 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।

100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल हैं। इसके अलावा 5 लेखापालों, 4 स्वास्थ्य निरीक्षकों, 4 भृत्यों, 3 कैशियर्स, 3 सहायक ग्रेड-3 तथा एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का भी तबादला किया गया है। इस बड़े फेरबदल से नगरीय निकायों में कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

तीन निलंबित CMO बहाल

नगरीय प्रशासन विभाग ने 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सर्वश्री विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान के विरुद्ध विभागीय जांच को जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया है। इन्हें क्रमशः दल्ली राजहरा नगर पालिका, वाड्रफनगर नगर पंचायत और बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page