Home / Sports / *वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

*वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

हरारे ।(सियासत दर्पण न्यूज़) वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्वकप फाइनल में मात्र 55 गेंद में सबसे तेज शतक ठोका। इसके साथ ही वह अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए तथा एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने की उपलब्धि भी हासिल की।

आज यहां टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जोकि विश्वकप के फाइनल का सबसे तेज शतक है। उन्होंने अपनी 175 रनों की पारी में 80 गेंदों का सामना किया और 15 चौके और 15 छक्के उड़ाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने 175 रन में 150 रन केवल चौके और छक्के लगाकर अर्जित किये। वैभव ने एक सीजन में 23 छक्के लगाकर अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने की उपलब्धि भी हासिल की।

उन्होंने 71 गेंदों में सबसे तेज 150 रन बनाने की उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड के बेन मायस के रिकार्ड को तोड़ा। बेन मायस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में 150 रन बनाये थे। वैभव ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया तथा अगले 50 रन महज 16 गेंदों में ठोक डाले।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page