*दर्दनाक सड़क हादसा: डीजल टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, निचले हिस्‍से में फंसा युवक 100 मीटर तक घसीटता रहा, मौके पर मौत*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान महासमुंद के परस निषाद के तौर पर हुई है। पुलिस ने बाइक सवार के शव को आरंग के सीएचसी भेजा है। यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मृतक महासमुंद के बरबसपुर का निवासी है। मृतक किसान है। गुरुवार को वह बाइक से आरंग से अकेले महासमुंद अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान आरंग के पारागांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्‍कर मार दी। टक्‍कर लगते ही टैंकर का आगे का पहिया बाइक सवार के कंधे को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस सड़क हादसे में बाइक सवार टैंकर के निचले हिस्‍से फंस गया और करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा। हादसे में बाइक सवार की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आरंग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने टैंकर में फंसे बाइक सवार के शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस के बाद बाइक सवार के शव को आरंग के सीएचसी भेज दिया है।

  • Related Posts

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    जांजगीर-चांपा ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर…

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अंबिकापुर से लगे भगवानपुर खुर्द लोहारपारा बस्ती में मिथलेश कुजुर (45) ने दोस्त बृजलाल अगरिया (34) की डंडे से वार कर हत्या कर दी। वारदात के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 10 views
    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    *”छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का नाम लेकर फर्जीवाड़ा, अस्पतालों से मांग रहे पैसे”*

    *”छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का नाम लेकर फर्जीवाड़ा, अस्पतालों से मांग रहे पैसे”*

    You cannot copy content of this page