Home / छत्तीसगढ़ / *स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं: सांसद संतोष पाण्डेय*

*स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं: सांसद संतोष पाण्डेय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

‘एक विश्व एक स्वास्थ्य एवं हर घर-आंगन योग’ की थीम पर बड़ी संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उमंग एवं उल्लास के साथ राजनांदगांव में हुआ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर  । (सियासत दर्पण न्यूज़) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उमंग एवं उल्लास के माहौल में राजनांदगांव जिले में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह कृषि उपज मंडी प्रांगण बसंतपुर में किया गया। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। एक विश्व एक स्वास्थ्य एवं हर घर आंगन योग की थीम पर बड़ी संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश सभी दिशा में विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। दुनिया की निगाह शांति के लिए हमेशा भारत की ओर होती है। विश्व में योग भारत की ही देन है। मानव कल्याण के लिए भारत के ऋषि-मुनियों एवं तपस्वियों ने दिशा दी है। स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। निरोग रहने के लिए योग ही माध्यम है। मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने सभी को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग करने हेतु संकल्प दिलाया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page