*छत्तीसगढ़ में अब तक 191.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 191.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 02 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 283.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 128.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 159.1 मिमी, बलरामपुर में 139.7 मिमी, जशपुर में 178.1 मिमी, कोरिया में 164.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 154.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 180.2 मिमी, बलौदाबाजार में 191.6 मिमी, गरियाबंद में 214.5 मिमी, महासमुंद में 211.5 मिमी, धमतरी में 212.1 मिमी, बिलासपुर में 176.7 मिमी, मुंगेली में 178.0 मिमी, रायगढ़ में 187.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 157.1 मिमी, जांजगीर-चांपा में 189.8 मिमी, सक्ती में 156.3 मिमी, कोरबा में 199.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 185.7 मिमी, दुर्ग में 161.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 153.7 मिमी, राजनांदगांव में 169.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 201.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 125.2 मिमी, बालोद में 217.6 मिमी, बेमेतरा में 179.5 मिमी, बस्तर में 232.7 मिमी, कोण्डागांव में 232.6 मिमी, कांकेर में 189.5 मिमी, नारायणपुर में 265.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 217.3 मिमी और सुकमा में 334.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page