*भारतीय संस्कृति में एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के बराबर माना गया है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “एक पेड़ माँ के नाम-वृहद वृक्षारोपण अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी की स्मृति में रोपा आँवले का पौधा
जम्बूरी मैदान में रोपे गए 26001 पौधे


भोपाल : (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के बराबर माना गया है। वनस्पति के साथ-साथ नदी, पहाड़ आदि को जीवंत मानना हमारी संवदेनशील सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पूरे देश में संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत राज्य शासन ने भी प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण का संकल्प लिया है। इस क्रम में प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इंदौर में 51 लाख, भोपाल और जबलपुर जिले में 12-12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जंबूरी मैदान पर आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम-वृहद पौधारोपण” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने माताजी स्व. श्रीमती लीला बाई यादव की स्मृति में आंवले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंवले का पौधा लगाकर अभियान का और दीप प्रज्जवलित कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता पर बनाए गए चित्रों का अवलोकन भी किया।

पौधरोपण के लिए विद्यार्थियों का उत्साह सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की प्रशंसा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि अंग्रेजों के बंग-भंग के षड़यंत्र और कश्मीर की समस्या का पूर्वानुमान लगाकर देश को सचेत करने में डॉ. मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृक्षारोपण अभियान में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस द्वारा सक्रिय रूप से भाग लेने की सराहना करते हुए कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण के लिए लोग उत्साहित हैं और वे स्वयं पौधरोपण के लिए आगे आ रहे हैं।

भोपाल नगर निगम लगाएगा एक लाख 20 हजार पौधे

महापौर श्रीमती मालती राय ने बताया कि भोपाल नगर निगम ने वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एक लाख 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। आज के अभियान में जनभागीदारी से 26001 पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आरंभ जल गंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल शहर के 12 जलाशयों से 128 डम्पर गाद निकाला गया तथा 54 बावड़ियों और 42 कुंओं के संरक्षण का कार्य किया गया। सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि प्रदेशवासी प्रधानमंत्री श्री मोदी के आहवान के अनुरूप, अपनी माँ के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पंचायत और ग्रामीण‍विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, जनप्रतनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ के 391 हजयात्री मुंबई से हज के लिए हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ के 391 हजयात्री मुंबई से हज के लिए हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    * भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच*

    * भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच*

    *रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

    *रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

    *रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी की घटनाएं, शहर में दहशत*

    *रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी की घटनाएं, शहर में दहशत*

    *बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी के साथ हादसा, लिफ्ट में फंसने से हड़कंप*

    *बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी के साथ हादसा, लिफ्ट में फंसने से हड़कंप*

    *किसानों की परेशानी सुन भड़के मंत्री, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार*

    *किसानों की परेशानी सुन भड़के मंत्री, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार*

    You cannot copy content of this page