Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *26 जुलाई को राजधानी में धरना,रैली एवं विधानसभा घेराव,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*26 जुलाई को राजधानी में धरना,रैली एवं विधानसभा घेराव,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पदोन्नति में हाई कोर्ट के निर्देशों का हो पालन

8जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री के नाम सौपेंगे ज्ञापन

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़, छ ग अनुसूचित जन जाति शासकीय सेवक विकास संघ एवं सतनामी अधिकारी कर्मचारी संगठन द्वारा संयुक्त रूप से जिला शिक्षा अधिकारी वाय डी साहू से सौजन्य मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपे l जिला अध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कबीरधाम में जिला स्तरीय प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पदोन्नति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है l उक्त पदोन्नति में माननीय हाई कोर्ट बिलासपुर द्वारा 16 अप्रेल के आदेश एवं
छ ग शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश दिनांक 14 जून में पदोन्नति हेतु नियम बना कर किये जाने उल्लेखित किया है l इसलिए संगठन पदाधिकारी ने उक्त आदेश का पालन करते हुए पदोन्नति करने मांग किया l प्रदेश में न्यायालीन आदेशों का अवहेलना करते बिना नियम बनाये पदोन्नति दिया जा रहा lसंगठन इसका पुरजोर विरोध करता है l संगठन ने पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर चरण बद्ध आंदोलन का आह्वान किया है l तीसरे चरण के आंदोलन में 08जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा l यदि मांगे पूरी नहीं होती तो 26जुलाई को राजधानी रायपुर में बड़ा आंदोलन धरना -प्रदर्शन रैली के साथ विधानसभा घेराव किया जायेगा l
ज्ञापन अवसर पर जिला अध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे, रोहित कुमार धुर्वे जिला सचिव , गौकरण आनंद जिला अध्यक्ष सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ,
तिरु मानकँवर धूमकेति, दिलीप कुमार धुर्वे, तिहारी लाल नेताम, हितेंद्र कुमार सोम, दिनेश चतुर्वेदी, सोनू धुर्वे, नरेंद्र धुर्वे, चतुरभुवन चंद्रवंशी ,हुकमीचंद भास्कर, बी के दर्रो आदि उपस्थित रहे

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page