Home / छत्तीसगढ़ / *चिट्टा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार*

*चिट्टा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग-भिलाई ।(सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले दो आरोपियों को स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें नशे का मुख्य सप्लायर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी दुर्ग-भिलाई और रायपुर में घूम-घूमकर नशे की बिक्री करते थे।

इनके पास से कुल 10.30 ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल, दो दोपहिया वाहन और 11 हजार 200 रुपए कैश जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 4 लाख 22 हजार 200 रुपए बताई गई है।

इमली तालाब के पास बेच रहा था चिट्टा

पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर को सूचना मिली थी कि कोहका के इमली तालाब के पास एक युवक चिट्टा बेच रहा है। इसके बाद स्मृतिनगर चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मृत्युंजय दुबे (27) को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 3.58 ग्राम चिट्टा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह कृष्णा नगर सुपेला निवासी विकास पाल (23) से नशे का सामान खरीदता था और रायपुर में इसकी बिक्री करता था।

स्टील सिटी कॉलोनी में दबिश देकर सप्लायर को पकड़ा

मृत्युंजय से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्टील सिटी कॉलोनी में दबिश दी। यहां से विकास पाल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 6.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, विकास मुख्य सप्लायर के रूप में काम कर रहा था। दोनों आरोपी अलग-अलग इलाकों में नशे की सप्लाई और बिक्री करते थे।

दोपहिया वाहनों से करते थे नशे की सप्लाई

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी चिट्टा लेकर दुर्ग-भिलाई और रायपुर के अलग-अलग इलाकों में घूमते थे। इसके लिए वे दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते थे। मोबाइल के जरिए एक-दूसरे से संपर्क कर नशे की बिक्री और सप्लाई का काम करते थे।

4.22 लाख रुपए का सामान जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 10.30 ग्राम चिट्टा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 6 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा रेडमी और वनप्लस कंपनी के दो मोबाइल, एक एक्टिवा और एक सुजुकी एक्सेस भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, एक्टिवा की कीमत 80 हजार रुपए और सुजुकी एक्सेस की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के पास से 11 हजार 200 रुपए नकद भी मिले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page