*झोला छाप डॉक्टरों को दवा सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर में औषधि विभाग की दबिश*

गरियाबंद।(सियासत दर्पण न्यूज़) लंबे समय बाद गरियाबंद जिले में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आज राजिम के कुलेश्वर मेडिकल स्टोर में औचक निरीक्षण कर औषधि निरीक्षकों की टीम ने करीब चार घंटे तक जांच की। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। मेडिकल स्टोर से न केवल एक्सपायरी और नियर-एक्सपायरी दवाएं बरामद की गईं, बल्कि नशीली दवाओं का भी बिना लाइसेंस स्टॉक मिला।

औषधि निरीक्षकों की टीम धर्मवीर सिंह ध्रुव, सुनील खरांसु और सतीश सोनी ने बताया कि कुलेश्वर मेडिकल से क्षेत्र के झोला छाप डॉक्टरों को नियमों के विरुद्ध दवाएं सप्लाई किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर जांच की गई। टीम ने मौके पर मिले सभी दवाओं का पंचनामा तैयार कर संचालक को जवाब प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया गया है। जवाब लेने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दवा विक्रय के लिए कई नियम कायदे बनाए गए हैं। जिसका पालन उक्त दुकान में नहीं पाया गया। टिम ने लेखा जोखा भी जब्त किया है। नशीली दवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। जरूरी नियम पालन किए बगैर ही इलाके भर में बगैर बिल काटे लाखों की बिक्री के सबूत मिले हैं। हालांकि टिम ने इसकी पुष्टि नहीं किया है पर कारण बताओ नोटिस में दिए गए बिंदुओं में इसका जिक्र है। फिलहाल, टिम ने अपनी मैदानी कार्रवाई कर दिया है। अब देखना होगा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगा या फिर उसे राजनीतिक प्रभाव से दबा दिया जाएगा।

  • Related Posts

    *दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से बड़ी तबाही, 300 से अधिक सूअरों की मौत*

    भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़)  दुर्ग जिले में सूअर पालन क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां खतरनाक बीमारी अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ ) ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। जिले…

    *रायपुर,,भारत वर्ष में गौ माता जी को स्टील के थाली में भोजन खिलाने का अभियान लगातार जारी _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छ.ग.*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर डॉ राकेश दास जी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं घनश्याम अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार के नेतृत्व में पूरे भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से बड़ी तबाही, 300 से अधिक सूअरों की मौत*

    *दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से बड़ी तबाही, 300 से अधिक सूअरों की मौत*

    *मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को मिलेगा प्रशासनिक क्षेत्र में करियर का अवसर*

    *मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को मिलेगा प्रशासनिक क्षेत्र में करियर का अवसर*

    *IPL में CSK की हार से परेशान अश्विन का भावुक खुलासा*

    *IPL में CSK की हार से परेशान अश्विन का भावुक खुलासा*

    *संवेदनशील पहल से सशक्त हो रहा स्वास्थ्य तंत्र, जरूरतमंदों के जीवन में आई नई उम्मीद*

    *संवेदनशील पहल से सशक्त हो रहा स्वास्थ्य तंत्र, जरूरतमंदों के जीवन में आई नई उम्मीद*

    *रायपुर,,भारत वर्ष में गौ माता जी को स्टील के थाली में भोजन खिलाने का अभियान लगातार जारी _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छ.ग.*

    *रायपुर,,भारत वर्ष में गौ माता जी को स्टील के थाली में भोजन खिलाने का अभियान लगातार जारी _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छ.ग.*

    *रायपुर में ‘जिंदा दफन’ हुआ मजदूर*

    *रायपुर में ‘जिंदा दफन’ हुआ मजदूर*

    You cannot copy content of this page