*कलेक्ट्रेट के सामने आवास नहीं मिलने से परेशान युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

धमतरी.(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित युवक आवास नहीं मिलने से नाराज होकर कलेक्ट्रेट के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. कलेक्ट्रेट के सामने सुरक्षा कर्मियों ने युवक को धर दबोचा और उसे नहलाकर तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया.

बताया जा रहा है कि ग्राम डोमा निवासी पीड़ित करण सोनकर जिला प्रशासन को 6 से 7 बार आवास के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन युवक के आवास को लेकर अब तक कोई भी विचार प्रशासन ने नहीं किया है. इससे परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया, ताकि यह कदम उठाने से उसकी परेशानी को कोई सुन सके और उसकी मदद कर सके.

पीड़ित युवक ने बताया कि वह आवास नहीं मिलने के कारण काफी ज्यादा परेशान हो चुका है. गांव की सरपंच गुंजा साहू के व्यवहार से भी वह काफी ज्यादा परेशान है. आवास के लिए दिए हुए आवेदन में पीड़ित युवक का नाम भी काट दिया गया है. इसके चलते वह आत्मदाह करने का मन बनाकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा था, लेकिन कलेक्ट्रेट के सामने मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को देख लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया. वहीं युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पड़कर उसे नहलाकर जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गया. वहीं अब रुद्री पुलिस युवक को पड़कर पूछताछ कर रही है.

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    दुर्ग। (सियासत दर्पण न्यूज़) ग्राम थनौद में शुक्रवार को सुशासन त्योहार के दौरान सामुदायिक भवन निर्माण और भुगतान के मामले को लेकर दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडेय और भाजपा…

    *नायब तहसीलदार से अभद्रता और मारपीट के खिलाफ अधिकारी एकजुट, कामकाज बंद कर किया प्रदर्शन*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  सरगुजा जिले के राजापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर प्रशासनिक अमला और भाजपा समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page