Home / chhattisgarh / *मरवाही में भालू के हमले से ग्रामीण की मौत*

*मरवाही में भालू के हमले से ग्रामीण की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मरवाही में भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण रात करीब 11:30 बजे घर के बाजू स्थित तालाब में शौच के लिए जा रहा था। तभी अचानक भालू आ गया। इससे पहले की ग्रामीण जान बचाकर भगाने का प्रयास करता, भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस घटना में ग्रामीण के शरीर के कई हिस्से भी गहरी चोट आई। घायल अवस्था में उसे शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मरवाही भालू प्रभावित क्षेत्र है। यहां अक्सर भालू जंगल से लगे गांवों में पहुंच जाते हैं। यहीं कारण है ग्रामीण दहशत में रहते है। वह विभाग भी उन्हें शाम ढलने के बाद घर बाहर न निकलने का सुझाव देते हैं। बुधवार को भी ग्राम लिटियासरई लटकोनी निवासी बाबूलाल (55 ) शौच के लिए तालाब जा रहा था। उसी समय ही यह हादसा हो गया। भालू ने उसे पूरी तरह जख्मी कर दिया।

खून से लथपथ ग्रामीण व स्वजन से सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर उपचार भी चला। लेकिन, उसकी जान नहीं बच सकी। स्वजन ने मौत एक वजह स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही को भी बताया है। मृतक के परिजन का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर ड्यूटी पर नहीं थे। उनकी जगह ईएनटी व नर्स उपस्थित थीं। इनके द्वारा ही उपचार किया गया। स्वजन को दी तत्काल सहायता राशि इस घटना की खबर मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग की तरह वन विभाग में रेंजर मुख्यालय में नहीं थे। बताया गया। मरवाही वनमंडल से दूर रहते है। ऐसी स्थिति में बीट गार्ड ने स्वजन को तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए। ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page