Home / छत्तीसगढ़ / *ऑनलाइन सट्टा में नाम आने के बाद से लगातार अनुपस्थित रहा था सिपाही सहदेव*

*ऑनलाइन सट्टा में नाम आने के बाद से लगातार अनुपस्थित रहा था सिपाही सहदेव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक में संलिप्त सिपाही सहदेव सिंह यादव के खिलाफ दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है। हाल ही में ईओडब्ल्यू के हत्थे चढ़ने के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसके खिलाफ पूर्व में हुई जांच व कार्रवाई के साथ ही ड्यूटी से लगातार अनुपस्थिति जैसी अनुशासनहीनता को आधार बनाकर उसे बर्खास्त किया है।

बता दें कि ईओडब्ल्यू की टीम ने सिपाही सहदेव सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल व खातों से महादेव बुक सट्टा एप के रुपयों के हवाला के माध्यम से मनी लांड्रिंग के साक्ष्य मिले हैं। ईओडब्ल्यू ने उसके 11 खातों में जमा करीब दो करोड़ रुपये को फ्रीज भी करवाया है।

गिरफ्तारी के बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसकी सेवा को समाप्त कर दिया है। आदेश में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सहदेव सिंह यादव अनुशासनहीन था। वो बिना बताए लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहा। विभागीय जांच के बाद एक बार उसकी वेतन कटौती की कार्रवाई की जा चुकी है।

ईडी के समन जारी होने के बाद से वो फरार था और जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहा था। जिससे उसका आचरण स्पष्ट रूप से संदिग्ध लग रहा था। महादेव बुक जैसे सट्टा एप से उसका नाम जुड़ने से पुलिस विभाग की छवि पर भी दाग लग रहा था। जिसके चलते एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सहदेव सिंह यादव को बर्खास्त कर दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page