*सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों की गुणवत्ता में शंका,5 दुकानों से लिए गए सैंपल*

मेडिकल स्टोर्स के बाद अब फैंसी और कॉस्मेटिक दुकानों में औषधि विभाग ने दी दबिश

बलौदाबाजार । (सियासत दर्पण न्यूज़) कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार औषधि विभाग कि टीम के द्वारा भाटापारा शहर मे स्थित विभिन्न कॉस्मेटिक रिटेलर एजेंसी व फैंसी स्टोर्स में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आम नागरिकों द्वारा कॉस्मेटिक दुकान व फैंसी स्टोर्स में नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बिकने की शिकायत कलेक्टर दीपक सोनी से की गई थी। जिस पर कलेक्टर ने औषधि विभाग को जांच के निर्देश दिए गए थे। जिस पर औषधि विभाग द्वारा आज भाटापारा शहर के हुसैनी सेल्स एजेंसी,ओमीका कॉस्मेटिक एजेंसी, वंश कॉस्मेटिक स्टोर्स, बाबा गरीब दास जनरल स्टोर्स, मदीना बैगल्स एवं फैंसी स्टोर्स, सुहागन फैंसी स्टोर्स, में नकली कॉस्मेटिक उत्पाद की जांच की गई। जांच के दाैरान  संदिग्ध सभी कॉस्मेटिक स्टोर्स से सौंदर्य प्रसाधन समाग्री का गुणवत्ता  जांच हेतु नमूना लिया गया। जिसमें फेस पावडर,फेस क्रीम, एलफेयर नेस क्रीम, बॉडी लोशन, टेल्क पाउडर,हेयर पाउडर एवं क्रीम का नमूना ले कर राज्य जांच प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। निरीक्षण के दाैरान सभी कोसमेटिक स्टोर्स से क्रय विक्रय का रिकॉर्ड लिया गया। प्रयोगशला में जाँच के पश्चात् नमूना आवमनक या स्टैण्डर्ड क्वालिटी की नहीं पाए जाने पर दुकानों के मालिकों व निर्माता कंपनीयो पर औषधि एवं प्रसाधन समाग्री अधिनियम 1940 के तहत कार्यवाही किया जाइएगा। निरीक्षण के समय सभी कॉस्मेटिक दुकानों के प्रोपाइटर को पक्के बिल में सामान खरीदने के निर्देश दिया गया। औषधि विभाग द्वारा नकली कॉस्मेटिक उत्पाद पर सतत निगरानी रखा जा रहा है जिसके लिए निरंतर नमूना जांच जिला में किया जायेगा। निरीक्षण मे किशोर ठाकुर औषधि निरीक्षण महेन्द्र साहू व ईश्वर यादव पुलिस आरक्षक शामिल थे।
  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड vs CBSE: निजी स्कूलों के फर्जीवाड़े पर हाई कोर्ट सख्त*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे प्राइवेट स्कूल प्रबंधन का फर्जीवाड़ा अब सामने आ गया है। आरटीई (शिक्षा का अधिकार) में गड़बड़ी को लेकर होई…

    *डेडलाइन से पहले बड़ी कामयाबी: दंतेवाड़ा-कांकेर में 7 माओवादियों ने किया सरेंडर*

    दंतेवाड़ा। (सियासत दर्पण न्यूज़) माओवाद उन्मूलन अभियान की 31 मार्च 2026 डेडलाइन पूरी होने से ठीक पहले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े पांच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 10 views
    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    You cannot copy content of this page