*जलभराव की समस्या है तो इन्हें लगाएं फोन, तत्काल पहुंचेगी मदद*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बीते कुछ दिनों से झमाझम वर्षा हो रही है। शहर की जीवनदायनी अरपा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और नदी किनारे के क्षेत्र में जलभराव की समस्या होने से दरकिनार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अधिकारियों ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में डयूटी कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल रिस्पांस कर जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही आपातकालीन नंबर भी आम लोगों के लिए चल रहा है। कोई भी परेशानी होने पर प्रभावित फोन कर मदद ले सकते हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर पहले से तैयार कर संचालित किया जा रहा है। यह कक्ष विकास भवन में स्थापित किया गया है। इसका मूल काम बरसात में शहर में जल निकासी की समस्या और अरपा नदी में संभावित जल स्तर के बढ़ने से उत्पन्न होने वाली समस्या से निपटना है।

इसमें 24 घंटे सेवा देने तीन पालियों में अधिकारी, इंजीनियर व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो-तीन से झमाझम वर्षा से जलभराव की समस्या होने लगी है। ऐसे में बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट मोड में आ गया है और समस्या से राहत दिलाने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07752-471224 जारी किया गया है। इसके अलावा अफसरों के नंबर भी हैं। यदि अब वर्षा के बाद किसी क्षेत्र में जलभराव की समस्या होती है, तो परेशान लोग इस नंबर पर फोन लगा सकेंगे।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

समस्या आने पर टीम को तो 24 घंटे रिस्पांस करना है। उनकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। इनके नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। इसमें नोडल अधिकारी अपर आयुक्त खजांची कुम्हार (मो. 919753437043( और अधीक्षण अभियंता राजकुमार मिश्रा (मो. 917694044002) को संयुक्त रूप से बनाया गया है। वहीं सहायक नोडल अधिकारी अनुपम तिवारी (मो.9993596615) नियुक्त किए गए है।

  विज्ञापन

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page