सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़
हज़रत मोहियुद्दीन अब्दुल क़ादिर जीलानी गौस पाक की जीवनी एवं शिक्षाओं पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी उर्दू,हिंदी अथवा अंग्रेजी में 400 शब्दों का निबंध लिखकर 20 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक गरीब नवाज स्कूल, बैजनाथपारा में जमा कर सकते हैं।
रायपुर।सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ गौसुल आज़म कमेटी, रायपुर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पीराने पीर दस्तगीर हज़रत शेख अब्दुल क़ादिर जीलानी गौस पाक रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर गौसुल आज़म कॉन्फ्रेंस एवं जुलूसे गौसिया का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कमेटी के अनुसार 22 सितंबर 2026,बरोज मंगलवार की रात 9 बजे सीरत मैदान में उलेमा-ए-किराम (धर्म गुरु) की तकरीर होगी। वहीं 23 सितंबर 2026, बरोज बुधवार को बाद नमाज़े मगरिब शाम 7 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से जुलूसे गौसिया निकलेगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ सीरत मैदान पहुंचेगा। सीरत मैदान में परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी तथा मगरिब की नमाज़ के बाद आम लंगर का आयोजन होगा। इसके अलावा गौसुल आज़म कमेटी द्वारा हज़रत मोहियुद्दीन अब्दुल क़ादिर जीलानी गौस पाक की जीवनी एवं शिक्षाओं पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी उर्दू, हिंदी अथवा अंग्रेजी में 400 शब्दों का निबंध लिखकर 20 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक गरीब नवाज स्कूल, बैजनाथपारा में जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹5100, ₹2100 एवं ₹1100 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही समाज के पढ़े लिखे होनहार में से उनके सोशल वर्क को देखते हुए उन्हें मुफक्किरे इस्लाम अवार्ड दिया जाएगा और बेहतरीन जुलूस लाने पर मोहल्ले को इनाम दिया जाएगा।
कमेटी ने शहर के तमाम अकीदतमंदों से अपील की है कि गौसुल आज़म कॉन्फ्रेंस व जुलूसे गौसिया अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को कामयाब बनाएं।





