Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी के विस्तार की प्रक्रिया नहीं, लोकतंत्र को मजबूत करना हमारा उद्देश्य: डॉ वीरेन्द्र साहू,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी के विस्तार की प्रक्रिया नहीं, लोकतंत्र को मजबूत करना हमारा उद्देश्य: डॉ वीरेन्द्र साहू,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

पिपरिया मण्डल में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर इन दिनो पूरे प्रदेश सहित कबीरधाम जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार को जिले के पिपरिया मण्डल में सदस्यता प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र साहू की उपस्थिति में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए सदस्यता प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि आज हम एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पल में एकत्रित हुए हैं। भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत के साथ, हम एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यह अभियान सिर्फ एक पार्टी के विस्तार की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र के लिए एक नई ऊर्जा और समर्पण का संकेत भी है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से देश के विकास, समृद्धि और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। हमारे दृष्टिकोण में न केवल आर्थिक प्रगति बल्कि सामाजिक न्याय और एकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह सदस्यता अभियान हमें उन मूल्यों को बढ़ावा देने का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करता है, जिनके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस अभियान के माध्यम से, हम प्रत्येक भारतीय नागरिक को हमारी पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों और विचारधारा से अवगत कराना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग हमारे साथ जुड़े, ताकि हम मिलकर देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम कर सकें। डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर, आप केवल एक राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि आप एक ऐसे आंदोलन का हिस्सा बनते हैं, जो भारत को एक मजबूत, समृद्ध और एकजुट राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है। आपके योगदान से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। उन्होने कहा कि इस अभियान में आपकी भागीदारी केवल हमारे लिए नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सभी मिलकर एक नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगे और एक नए भारत की दिशा में काम करेंगे। सदस्यता अभियान कार्यशाला में कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, सह प्रभारी खेमराज साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष घुरुबाराम साहू, मंडल उपाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, झगराम साहू, कमलकांत नाविक, दिनेश चंद्रवंशी, कृष्णकुमार वैष्णव, महामंत्री प्रकाश चंद्रवंशी, अश्विन साहू, यूरेंद्र साहू, मेहतरु कश्यप, मनीराम चंद्रवंशी, मंत्री साहू, कोमल चंद्रवंशी, राजेश साहू आदि उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page