* ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने पर मिलेंगे तीन करोड़ रुपये – CM साय*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। समारोह में मुख्यमंत्री साय ने ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारी राशि की घोषणा की, जो खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये, और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया।

इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही हम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान कर रहे है। आज इस समारोह में 1 करोड़ 36 लाख रुपये की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अच्छी अधोसंरचना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़िया प्रदर्खेशन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

इस घोषणा ने खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है और राज्य में खेल को नई दिशा देने की उम्मीद जगी है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा खिलाड़ियों के समर्थन में खड़ी है और उन्हें हर संभव संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, और कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह में खेल से जुड़े विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिन्होंने राज्य में खेलों के विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 5 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    You cannot copy content of this page