Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *पापुलर ब्रांड की शराब, काउंटर से गायब, तो कहीं डिस्प्ले नहीं,बिक्री की राशि में भी गड़बड़ी,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

*पापुलर ब्रांड की शराब, काउंटर से गायब, तो कहीं डिस्प्ले नहीं,बिक्री की राशि में भी गड़बड़ी,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ चैनल से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट,,

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, सरकारी शराब दुकानों में भारी गड़बड़ी सामने आई है। कई शराब दुकानों में पापुलर शराब की बोतलें गायब मिली तो कही ऐसी शराब की बोतलों को डिस्प्ले ही नहीं किया जा रहा है जो सबसे ज्यादा बिकती है। इसके अलावा कई दुकानों से बिक्री की राशि हफ्तों तक बैंक में जमा नहीं की जा रही है। ऐसी ढेरों खामियां सामने आई है। ये खामियां हमने नही निकाला बल्कि राज्य स्तर की टीम ने निरीक्षण के बाद अपने रिपोर्ट में कहा है।

प्रदेश के आला अधिकारियों को बिलासपुर जिले की शराब दुकानों की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन्ही शिकायतों की जांच करने के लिए आबकारी विभाग की सचिव सह आबकारी आयुक्त ने छग स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड एवं छ.ग. स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्यामलाल धावड़े (आई.ए.एस.) के नेतृत्व में आबकारी, CSMCL और CSBCL मुख्यालय में पदस्थ वरिष्ठ आबकारी अधिकारियों की टीम से शराब दुकानों की 17 अगस्त को आकस्मिक जांच कराई थी। जांच के बाद अधिकारियों ने जो रिपोर्ट सौंपी है उसमे कई गंभीर अनियमितता सामने आई है। रिपोर्ट में अधिकारी ने अपना ओपिनियन देते हुए लिखा है की कंपोजिट मदिरा दुकान मोपका में चीप रेंज की पॉपुलर मदिरा गोवा एवं बडवाईजर बियर की गायब थी। आपको बता दे सबसे ज्यादा बिकने वाली गोवा का काउंटर से गायब होना किसी बड़े षडयंत्र की ओर इशारा कर रहा है। इसी तरह एक दूसरे अधिकारी ने अपने ओपिनियन में लिखा है की देशी/विदेशी मदिरा दुकान बिल्हा में प्रभारी आबकारी अधिकारियों द्वारा दुकान का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। दुकान में एक सप्ताह की बिक्री राशि का बैंक जमा पर्ची नहीं मिला। दुकान में उपलब्ध समस्त ब्रांड की मदिरा का प्रदर्शन काउंटर नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का रिकार्ड नहीं है। एक अन्य अधिकारी ने अपना ओपिनियन देते हुए लिखा है की कंपोजिट मदिरा दुकान छोटीकोनी एवं विदेशी मदिरा दुकान सरकंडा में कार्यरत कर्मचारी बिना यूनिफार्म एवं बिना आई.डी. कार्ड के दुकान में काम करते मिले। आधे कर्मचारी अनुपस्थित थे। प्रभारी आबकारी अधिकारी दुकान का नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे है। सुरक्षागार्ड के आने जाने का कोई टाइम नही है। सबसे ज्यादा बिकने वाली शराब का काउंटर में डिस्प्ले नहीं किया गया था।ग्राहकों को बिल नहीं दिया जा रहा है। खाली कार्टन का समय पर उठाव नहीं किया जा रहा है। ग्राहकों के मांग अनुसार पॉपुलर ब्रांड की मदिरा उपलब्ध नहीं होने तथा सभी ब्रांड की बियर को फ्रीजर में ठंडा नहीं करना एवं दुकान की विगत एक सप्ताह की बिक्री राशि के बैंक में जमा रसीद का उपलब्ध नहीं होना पाया गया। मदिरा दुकान में साईनबोर्ड एवं रेट लिस्ट भी नहीं लगाया गया है। एक अन्य अधिकारी ने लिखा है की देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान सिरगि‌ट्टी में सी.सी.टी.वी. का बैकअप निर्धारित समयावधि से कम था। दुकान में
सी.सी.टी.वी. का बैकअप निर्धारित समयावधि से कम था। दुकान में कैश शॉर्ट था। मतलब जितना बेचा गया उसके हिसाब से गल्ले में पैसा कम पाया गया।
इसी तरह जांच टीम में शामिल एक महिला अधिकारी ने लिखा है की देशी/विदेशी मदिरा दुकान सकरी में कार्यरत कर्मचारियों के आई.डी. कार्ड में पूर्ण विवरण नहीं था। देशी मदिरा के परिवहन परमिटों में जारी मदिरा स्कंध के बैच नंबर नहीं थे। दुकान का फ्रीजर एवं प्रिंटर खराब मिला। निर्धारित सीमा से ज्यादा मात्रा में शराब बेचा गया था। जांच टीम में शामिल एक अन्य महिला अधिकारी ने लिखा है की देशी/विदेशी मदिरा दुकान व्यापार विहार में दुकान का आबकारी लाईसेंस एवं कार्यरत कर्मचारियों का रिकार्ड नहीं था। गोडाउन में पर्याप्त में सी.सी.टी.वी. कैमरा नहीं लगाए गए है। शराब का स्टॉक अव्ययस्थित तरीके से रखा गया था। बिक्री के दौरान फीफो सिस्टम का पालन नहीं किया जा रहा है। दुकान परिसर में साफ-सफाई का अभाव था। यदु नंदन नगर की दुकान से तीन दिवस की बिक्री राशि का बैंक में जमा करने संबंधी पर्ची नहीं थी। जबकि 24 घंटे के अंदर पैसा जमा करने का प्रावधान है। इसके अलावा भी कई और खामियां टिम को मिली थी। जांच टीम ने बिलासपुर में पदस्थ आबकारी अधिकारियों को इन सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page