Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास,पुरानी बिल्डिंग होगी संरक्षित:केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के सुझाव पर रेल प्रशासन ने लगाई मुहर,393 करोड़ होंगे खर्च,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

*बिलासपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास,पुरानी बिल्डिंग होगी संरक्षित:केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के सुझाव पर रेल प्रशासन ने लगाई मुहर,393 करोड़ होंगे खर्च,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट,,,

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंग को पूरी तरह से संरक्षित रखा जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे बिलासपुर जोन ने कहा कि, आधुनिक विकास के धरोहर को सुरक्षित रखने पुरानी बिल्डिंग को सहेज कर रखा जाएगा।

माना जा रहा है कि, केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के उस सुझाव जिसमें उन्होंने 135 साल पुरानी स्टेशन बिल्डिंग को सुरक्षित रखने कहा था, रेल प्रशासन ने अपनी मुहर लगा दी है।
दरअसल, 6 सितंबर को जोन महाप्रबंधक नीनु इटियेरा के साथ महाप्रबंधक कार्यालय में तोखन साहू केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में सांसदों की बैठक बुलाई गई थी । इसमें साहू ने स्टेशन के नवीनीकरण कार्य के दौरान 1890 में निर्मित बिलासपुर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग को सहेजने का सुझाव दिया था।

रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने “अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम कराया जा रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन को 392 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य यात्री सुविधाओं को उन्नत करना, भीड़ प्रबंधन में सुधार लाना और स्टेशन परिसर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा

पुनर्विकास के तहत बेहतर प्रतीक्षालय, अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और हरित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। योजना के तहत बिलासपुर शहर के दोनों किनारों पर उचित एकीकरण के साथ स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने और शहर को दोनों तरफ से जोड़ने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

स्टेशन भवन का डिजाइन छत्तीसगढ़ के स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा जिससे यह बिलासपुर शहर की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगी।
यात्रियों को दी जाने वाली जरूरी सुविधाओं में खान-पान, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट, वॉशरूम, कवर शेड, स्टैंडर्ड साइनेज आदि शामिल है।

ग्रीन स्टेशन का रूप दिया जाएगा

रेल प्रशासन का दावा है कि, बिलासपुर स्टेशन को विश्व स्तरीय रूप देते हुए ग्रीन स्टेशन का रूप दिया जा रहा है। जहां प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन का प्रावधान होगा। पुनर्विकास के बाद बिलासपुर स्टेशन हाईटेक यात्री सुविधाओं के साथ टेक्नोलॉजी, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेगा।

यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार बढ़ने की व्यापक संभावना विकसित होगी। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page