Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर,विहंगम योग संत समाज के तत्वाधान में सरपंच टोमन लाल जौन्दी के सहयोग से 1001 पौधों का रोपण संपन्न*

*रायपुर,विहंगम योग संत समाज के तत्वाधान में सरपंच टोमन लाल जौन्दी के सहयोग से 1001 पौधों का रोपण संपन्न*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

विधायक इंद्र कुमार साहू ने संस्थान के कार्य की सराहना की

नाम ट्री और एक पेड़ मां के नाम मान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अपील पर कार्यक्रम

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के सदगुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के तत्त्वाधान में 9 सितंबर के दिन भारत वर्ष के साथ पूरे विश्व के कई देशों में स्वर्वेद यात्रा संपन्न होता है।
इसी कड़ी में विहंगम योग संत समाज संस्थान के संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के जन्म दिवस 6 सितंबर को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है। जिसके तहत विहंगम योग संत समाज के सभी केंद्रों द्वारा पौधारोपण किया जाता है। इसी क्रम में संस्थान के सभी केंद्रों की तरह जिला रायपुर छत्तीसगढ़ विहंगम योग संत समाज की ओर से शनिवार को ग्राम जौंदी(जौन्दा) में 1001 पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान योगेश्वरानंद नेताम ने बताया कि वर्तमान आचार्य सद्गुरु सिंह स्वतंत्र देव जी महाराज के कनिष्ठ पुत्र संत श्री नामदेव जी महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम जौंदी में 1001 कई किस्म के पौधे रोपे गए।
इसका मुख्य उद्देश्य परिवेश को हरा भरा रखने तथा पर्यावरण को शुद्ध बनाना है। वृक्ष अगर नहीं रहेंगे तो जीवन भी नहीं रहेगा।

 

विधायक इंद्र कुमार साहू अभनपुर विधानसभा से हुई कार्यक्रम की शुरुवात

संत श्री नामदेव ने अपनी जन्म दिवस पर पूरे विश्व के विहंगम योग संस्थान के शिष्यों से पौधारोपण करने की अपील की थी. जिसे विहंगम योग योग संस्थान के विभिन्न आश्रमों सहित अन्य जगहों पर अनुयायियों ने पौधारोपण किया।

विहंगम योग संस्थान द्वारा ऐसे और भी कई प्रकल्प चलाया जाता है जिनमे मुख्य है*:
1. निःशुल्क योग-प्रशिक्षण एवं ध्यान शिविर।
2. निःशुल्क शिक्षा।
3. निःशुल्क चिकित्सा।
4. रक्तदान शिविर।
5. नशामुक्ति एवं धूम्रपान निषेध।
6. प्राकृतिक आपदा राहत कार्य।
7. महिला सशक्तिकरण एवं कन्या भ्रूण हत्या निषेध।
8. वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण।
9. स्वच्छता अभियान।
10. गौ-सेवा।
11. सामूहिक भंडारा एवं वस्त्र वितरण।
12. दिव्यांग सेवा केंद्र, इत्यादि प्रकल्पों पर विहंगम योग सामाजिक कार्य कर रहा है।
13. उपरोक्त कार्यक्रम में विहंगम योग संस्थान के निर्देशक बब्बन सिंह, आश्रम व्यवस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी मानेश्वर नाग, रायपुर संभाग संयोजक पी एल सपहा, सह संयोजक आर एन साहू, योगेश्वरानंद नेताम योगी, टोमन लाल साहू(सरपंच जौंदी), परदेशी राम साहू वा अन्य गुरुभाई और ग्राम के सदस्य शामिल हुए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page