Home / राजधानी / *रायपुर,, छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को प्रचार नहीं, अपना अधिकार चाहिए!विकास उपाध्याय पूर्व विधायक,,देखे वीडियो*

*रायपुर,, छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को प्रचार नहीं, अपना अधिकार चाहिए!विकास उपाध्याय पूर्व विधायक,,देखे वीडियो*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना पर बोले पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
भारतीय जनता पार्टी खूब प्रचार कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मेरे कुछ सीधे सवाल हैं!

पहला सवाल – मार्च 2024 में लगभग 70 लाख 9 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन नवंबर 2026 में यह संख्या घटकर 67 लाख 40 हजार रह गई।

 

आखिर उन 2 लाख 69 हजार महिलाओं का क्या हुआ? उन्हें योजना से बाहर क्यों किया गया? सरकार इसका जवाब दे और पूरा हिसाब जनता के सामने रखे।

दूसरा सवाल – पिछले दो वर्षों में जो महिलाएं 21 वर्ष की हुई हैं, जिनकी शादी हुई है या जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं, उनके लिए नए पंजीयन कब शुरू किए जाएंगे?

मुख्यमंत्री जी, महतारी वंदन योजना केवल प्रचार और फोटो खिंचवाने का माध्यम नहीं बननी चाहिए।

हमारी स्पष्ट मांग है कि हर पात्र महिला को योजना का लाभ मिले, नए पंजीयन तत्काल शुरू किए जाएं और जिन महिलाओं का भुगतान रोका गया है, उन्हें इसका स्पष्ट कारण बताया जाए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page