*रायपुर,,प्रदेश में यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ AAP का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन*

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,,1 सितम्बर 2025। प्रदेश में यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज 1 सितम्बर 2025 को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया है कि आज रायपुर के कलेक्टर कार्यालय के सामने अम्बेडकर चौक पर प्रदेश में किसानों की समस्यायों पर धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि आधा खरीफ सीजन गुजर जाने के बाद भी राज्य में यूरिया की कमी किसानों के लिए चिंताजनक है। इस बार सरकार समय पर डीएपी खाद भी उपलब्ध नहीं करा पायी है। आज जो यूरिया और खाद की कमी हुई है इसमें सरकार की नाकामी है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जी ने खाद और यूरिया कि पर्याप्त आपूर्ति की बात कही थी लेकिन वो भी एक जुमला ही निकला? कृषि विभाग ने यूरिया और खाद की आपूर्ति के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी। प्रदेश के कुछ जगहों पर परेशान किसानों द्वारा आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। लेकिन सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है।

 

प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन के लिए किसानों ने करीब 1200 करोड रुपए का कर्ज लेकर धान और अन्य फसलों की जैसे तैसे खाद की कमी के बावजूद बुवाई की है लेकिन सही समय पर यूरिया की कमी से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के इस महत्वपूर्ण समय में यूरिया की अनुपलब्धता से फसल उत्पादन पर असर पड़ने का भी खतरा मंडरा रहा है अब तक किसानों की जरूरत का आधा या उससे भी कम यूरिया मिल पाया है जिससे उनकी मेहनत और लागत पर संकट छाया हुआ है।
छत्तीसगढ़ की कृषि विभाग द्वारा सभी जिलों की अधिकतर सहकारी समितियां में यूरिया का पर्याप्त भंडारण नहीं किया जा सका। इसलिए आज किसानों को 266 रूपये में मिलने वाला यूरिया 1200 में लेना पड़ रहा है और पहले 1350 रुपए प्रति बैग वाली डीएपी को 2200 रूपये में निजी विक्रेताओं से मजबूरी में खरीदना पड़ा था। यूरिया की किल्लत और कालाबाज़ारी से राज्य के किसान परेशान हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष (एस सी विंग) परमानन्द जांगड़े और प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी से सबका पेट भरने वाला किसान आज परेशान है,प्रदेश के कई जिलों में कम वर्षा के कारण खेतों में दरारे पड़ रहीं हैं अगर किसानों को समय पर यूरिया और खाद मिल जाता तो शायद ये स्थिति ना होती। सरकार की गैर जिम्मेदारी से किसान अगर आत्महत्या को मजबूर होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

प्रदेश अध्यक्ष (ओबीसी विंग) मुन्ना बिसेन,प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि इस सीजन में किसानों ने धान के अलावा दलहन और तिलहन की फसलें लगा रखी हैं मानसून में मौसम अनुकूल होने के बावजूद खाद की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब यदि अगले एक सप्ताह में यूरिया की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो फसलों की पैदावार पर गंभीर असर पड़ सकता है। आज कर्ज के बोझ तले दबे किसान सरकार और प्रशासन की उपेक्षा से चिंतित हैं।

प्रदेश सह सचिव संतोष कुशवाहा, प्रदेश सहसचिव अनुषा जोसेफ, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान और रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में किसानों को हो रही इन परेशानियों पर सरकार का विरोध करती है इसी संबंध में आज आम आदमी पार्टी और रायपुर जिले के किसानों के साथ मिलकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया है। और यदि जल्द ही सरकार ने किसानों की परेशानियां दूर नहीं की तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करेगी।

आज के धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश महासचिव सूरज उपाध्याय, प्रदेश सहसचिव अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को, संतोष कुशवाहा, ओबीसी विंग प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन, कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय झा, st विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष रिजवान शरीफ, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, लोकसभा उपाध्यक्ष इमरान खान, लोकसभा सचिव महेश उपाध्याय, रायपुर शहर अध्यक्ष पुनाराद निषाद, उपाध्यक्ष कासिफ खान,रघुनाथ यादव, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, सचिव आर एस ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ साथी सुरेन्द्र बिसेन, छाया पार्षद डॉ विजय देवांगन ,छाया पार्षद आबेदा खान , सिमरजीत कौर, कामरजित कौर, महेश कश्यप सहित अनेको कार्यकर्ता शामिल रहे ।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की…

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र स्थित गली नंबर 4 में सोमवार देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 10 views
    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    You cannot copy content of this page