Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर,जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही शानो शौकत के साथ,अशरफुल ओलमा हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ़ मियां साहब की क़यादत में निकला,20 सितंबर को ऑल इंडिया नातिया मुशायरा*

*रायपुर,जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही शानो शौकत के साथ,अशरफुल ओलमा हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ़ मियां साहब की क़यादत में निकला,20 सितंबर को ऑल इंडिया नातिया मुशायरा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,16 सितम्बर 2024 सोमवार सुबह 7:30 बजे शहर के मुख्तलिफ मोहल्लों से आए हुए जुलूस महबूबिया चौक बैजनाथपारा में इकट्ठा हुए जहां से किछौछा शरीफ के हज़रत अबुल हसन सैय्यद मोहम्मद अशरफ़ मियां के(कयादत) नेतृत्व में भव्य जुलूस ए मोहम्मदी मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक,

शारदा चौक, आजाद चौक, सदर बाजार, मालवीय रोड, सिटी कोतवाली होता हुआ सीरत मैदान बैजनाथपारा पहुँचा जहाँ हजरत अबुल हसन सैय्यद मोहम्मद अशरफ मियाँ किछौछवी, काजी ए शहर रायपुर हजरत मौलाना मोहम्मद अली फारूकी ने संयुक्त रूप से परचम कुशाई की रस्म को अदा किया। काजी ए शहर रायपुर ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर रौशनी डालते हुए कहा कि यौमे पैदाइश के दिन जश्ने ईद मीलादुन्नबी मनाई जाती है और कहा कि पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के बताए हुए उपदेशों पर अमल करना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा अच्छे काम करना चाहिए, इंसानियत एवं मानवता की सेवा करना चाहिए। हजरत मोहम्मद अबुल हसन सैय्यद अशरफ मियाँ किछौछा शरीफ ने देश व प्रदेश में खुशहाली व अमनो चैन की दुआ मांगी, उसके बाद आम लंगर तकसीम हुआ।

जुलूस ड्यूटी में सम्मिलित पुलिस अधिकारीयों का स्वागत शाल एवं फूलों के हार से शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर के सदर मोहम्मद मुख्तार अशरफी ने अपनी टीम के साथ किया। जनरल सेक्रेटरी हाजी शेख शोबी जमील,नायब सदर अख्तर चौहान,चीफ आर्गनाइजर मो. सोहेल सेठी. खजांची इरफान जीलानी, रमीज अशरफ, सलीम अशरफी चिश्ती,अशफाक अहमद,फिरोज खान,असगर खान,शेख मुशीर, नजीब खान,अल्ताफ सिद्दीकी, असगर चांगल, के अलावा मुख्य रूप से महापौर एजाज ढेबर, कमेटी के  हाजी शेख नाजिमुद्दीन, हाजी शफीक अहमद फुग्गा भाई, हाजी बदरूद्दीन खोखर, मोईनुद्दीन, डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, इकबाल शरीफ, मौलाना एहतेशाम अली फारूकी, इरफान गुड्डू, हाजी जावेद रजा, डॉ. सै. अतीकुर रहमान,  डॉ. अबरार आलम, नदीम मेमन,जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी फहीम व शहर से अन्य शामिल हुए। मंच का संचालन मौलाना अब्दुल रज्जाक अशरफी ने किया। जुलूस में आए हुए सभी नागरिकों का अराकीने कमेटी ने अभिवादन किया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page