*रायपुर, फिर पटरी पर लौटेंगी नर्मदा एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बिलासपुर-कटनी तीसरी रेललाइन परियोजना के अंतर्गत बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम करने के लिए रेलवे ने दो दिन पहले 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया था। अब फिर से रेलवे ने इनमें से 16 ट्रेनों को रिस्टोर कर चलाने की घोषणा कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का काम तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच गरीब रथ, नौतनवा समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को 13 दिनों के लिए रद करने के साथ ही बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को दोनों तरफ से परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है।

अब रद ट्रेनों में से 16 ट्रेनों के एक ट्रिप को रिस्टोर कर दिया गया है। पूर्व में रद की गई बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। इसी तरह से इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल 11 अक्टूबर, चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर, दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से चलेगी।

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर,अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 12 अक्टूबर, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल 11 अक्टूबर और चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 12 अक्टूबर को अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी।
परिवर्तित मार्ग से दौड़ेगी बरौनी-गोंदिया

दो से 10 अक्टूबर तक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। वहीं दो से 10 अक्टूबर तक गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 4 views
    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 6 views
    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    You cannot copy content of this page