*रमेश बैस की राजनीति में फिर वापसी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके और तीन राज्यों में राज्यपाल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बैस एक बार फिर भाजपा का सक्रिय बन गए हैं। रायपुर-दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की सरगर्मी के बीच उन्होंने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। राजनीतिक प्रेक्षक बैस का फिर से प्रदेश की सक्रिय राजनीति में प्रवेश को लेकर कई मायने निकाल रहे हैं। बैस ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता होने के कारण पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा। अगर कोई कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम सक्रिय होकर करता है तो इस पर सक्रिय राजनीति का सवाल नहीं उठना चाहिए है। जो ईमानदारी से काम करता है वही सक्रिय सदस्य है। मैं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरा समय दूंगा। उन्हाेंने कहा कि जनसंघ के समय से मैं पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। कुछ वर्षों तक संवैधानिक पद पर पदस्थ होने के कारण मैंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब पुन: मुझे सक्रिय सदस्य बनाने के लिए भाजपा संगठन के कुछ कार्यकर्ता मेरे पास आए हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हर प्रदेश को लक्ष्य दिया जाता है कि सदस्यों की संख्या बढ़ाएं। जब भी संगठन का चुनाव होता है तो पार्टी ज्यादा सदस्य बनाने के लिए काम करती है। प्रदेश के सारे कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का फिर से रिन्युअल हो रहा है। प्रदेश में ला एंड आर्डर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि कोई भी सरकार नहीं चाहती है कि प्रदेश का ला एंड आर्डर खराब हो। अचानक कोई घटना होती है तो सरकार में उसमें क्या करेगी। फिर भी छुटपुट घटना हो रही है तो सरकार इसके नियंत्रण लिए काम कर रही है।

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page