Home / राजधानी / *रायपुर में कारोबारी से मोबाइल लूट, आरोपी फरार*

*रायपुर में कारोबारी से मोबाइल लूट, आरोपी फरार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के टिकरापारा थानाक्षेत्र के संतोषी नगर मेन रोड पर रात में पत्नी के साथ टहल रहे कारोबारी से स्कूटी सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया।

घटना 7 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे अनंत ज्वेलर्स के सामने हुई। वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार में स्कूटी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक पीड़ित राधाकृष्ण मंदिर के पास संजय नगर में रहता है और घर से ही ‘बुट हाउस’ नाम से दुकान चलाता है।

रात में खाना खाने के बाद वह पत्नी जाहिदा चांगल के साथ टहलने निकला था। वह कारोबार से संबंधित ऑडियो सुनने के लिए अपना मोबाइल कान के पास लगाए हुए था।

पीछे से आए, झपट्टा मारकर मोबाइल छीना

पीड़ित के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे वह पत्नी के साथ अनंत ज्वेलर्स के सामने पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आए।

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और स्कूटी से तेजी से भाग निकले।

लूटा गया मोबाइल Samsung Galaxy S25 है। इसमें जियो कंपनी का सिम लगा था। पीड़ित ने मोबाइल की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई है।

शोर मचाकर पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकले

मोबाइल छीनने के बाद कारोबारी और उसकी पत्नी ने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा किया। दोनों युवक तेज रफ्तार में स्कूटी चलाकर फरार हो गए।

अचानक हुई वारदात और कम रोशनी के कारण पीड़ित स्कूटी का नंबर नहीं देख सका। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page