आमिर की फिल्म से की थी शुरूआत; अब कहां है ये मुस्लिम स्टार

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

इंदौर। जायरा वसीम ने आमिर खान की फिल्म दंगल से फिल्मी करियर की शुरूआत की। इस फिल्म ने उनको घर-घर तक पहचान दी। फिल्म में हालांकि उनका किरदार छोटा था, लेकिन दमदार था। अब यह स्टार ग्लैमर वर्ल्ड से पूरी तरह दूर है। उन्होंने धर्म के लिए फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। जायरा वसीम का 23 अक्टूबर को जन्म दिन है। उनका जन्म कश्मीर की मुस्लिम फैमिली में 23 अक्टूबर 2000 को हुआ था। जायरा के पिता का 2024 में निधन हो गया था। वह एक डॉक्टर थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी थी। उनकी मां एक टीचर हैं।

 

2016 में बॉलीवुड में आमिर खान की दंगल मूवी से उन्होंने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। उसके बाद एक बार फिर उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान के साथ काम किया। इस बार वह मुख्य किरदार में थी। साल 2019 में वह प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के साथ द स्काई इज पिंक में नजर आईं। इन तीनों फिल्मों ने उनके करियर को नया मुकाम दिया। साल 2019 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया। उसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का एलान कर सबको चौंका दिया था।

उन्होंने लिखा था कि मुझे प्यार देने के लिए आप सबका शुक्रिया। मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 5 साल हो गए। इस दौरान मैं काफी पॉपुलर हो गई। मुझे हर जगह अटेंशन मिल रही है। इसके बावजूद मैं खुश नहीं हूं। जायरा वसीम ने उसके बाद सोशल मीडिया से अपने सारे फोटोज हटा लिए थे। उन्होंने 2 साल बाद एक फोटो शेयर किया था, लेकिन उसमें वह बुर्के में नजर आईं। उनका चेहरा नहीं दिख रहा था। जायरा अब भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं, लेकिन वह सिर्फ मोटिवेशन कोट्स ही डालती हैं।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *संगीत की दुनिया को अलविदा: उषा मंगेशकर का भावपूर्ण शामिल होना*

    मुंबई.  (सियासत दर्पण न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 का दिन इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा दुख लेकर आया. सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. मुंबई…

    *भाईजान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया गिफ्ट*

    मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां पूरी दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *शराब फैक्ट्रियों पर हाई कोर्ट सख्त, जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त*

    *शराब फैक्ट्रियों पर हाई कोर्ट सख्त, जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त*

    *पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान*

    *पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान*

    *पुलिस विभाग को झटका: आरक्षकों के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त*

    *पुलिस विभाग को झटका: आरक्षकों के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त*

    *अपराध की राह से लौटेंगे बच्चे, बिलासपुर में शुरू होगा स्पेशल काउंसलिंग सेंटर*

    *अपराध की राह से लौटेंगे बच्चे, बिलासपुर में शुरू होगा स्पेशल काउंसलिंग सेंटर*

    *रेलवे भर्ती में मेडिकल क्लियरेंस के लिए रिश्वत मांगने का मामला*

    *रेलवे भर्ती में मेडिकल क्लियरेंस के लिए रिश्वत मांगने का मामला*

    *सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र*

    *सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र*

    You cannot copy content of this page