Home / chhattisgarh / *सूरजपुर हत्‍याकांड के बाद हटाए गए एसपी एमआर अहिरे*

*सूरजपुर हत्‍याकांड के बाद हटाए गए एसपी एमआर अहिरे*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) एमआर अहिरे का तबादला कर दिया गया है। उन्हें रायपुर मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह अब प्रशांत ठाकुर नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बीते दिनों प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद सूरजपुर जिले के तत्‍कालीन एसपी एमआर अहिरे की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। इस घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया था और इसके बाद एमआर अहिरे का तबादला कर दिया गया। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एमआर अहिरे को रायपुर में यातायात उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page