Home / छत्तीसगढ़ / *दुर्ग में साइबर ठगी: म्यूल अकाउंट के 10 आरोपी गिरफ्तार*

*दुर्ग में साइबर ठगी: म्यूल अकाउंट के 10 आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग। (सियासत दर्पण न्यूज़) साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट का उपयोग करने के मामले में पुलिस ने 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपितों द्वारा साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करने के उक्त म्यूल खातों का उपयोग किया जा रहा था।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत कर्नाटक बैंक शाखा स्टेशन रोड, दुर्ग में संचालित कुल 111 बैंक खातों का पुलिस द्वारा विश्लेषण किया गया।

जांच में पाया गया कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करने हेतु किया जा रहा था, जिसमें कुल लगभग 86 लाख 33 हजार 247 रुपये का अवैध लेन-देन पाया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान खाताधारकों की पहचान कर 10 आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है उसमें मधु साहू(45),ज्योति गौतम(28),फरहद खान(56),भूपेश गोहिल(51),अजय कुमार उर्फ मोनू(29),मसीर आलम(27),नवीन भागवत(24),भूपेंद्र कुमार टंडन(36),संतोष बिसाई(28) और हीरा सिंह(55) शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज,मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्य की जब्ती बनाई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page