रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर 8 नवंबर 2026, रविवार को राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी और दुकानों का निरीक्षण करेंगे। महापौर के निर्देश पर होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी मांस-मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। यदि कोई होटल या प्रतिष्ठान प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन बेचते पाया गया, तो मौके पर ही सामग्री जब्त कर संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी





