*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची रायपुर*

एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

आज रायपुर एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि करेंगी जारी

रायपुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का माना विमानतल पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री खुशवंत सिंह साहेब ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आज पूर्वान्ह 11 बजे वायु सेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंची। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रायपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। रायपुर स्थित एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति श्रीमती मुुर्मु के मुख्य आतिथ्य में एनआईटी का 14वां  दीक्षांत समारोह अपरान्ह 3.30 बजे से आयोजित होगा।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 25 अक्टूबर को संध्या 5.15 बजे से 6.30 बजे तक पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीवाली से पहले 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 9वीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि रिमोट का बटन दबाकर उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य में इस योजना के तहत अब तक 8 किस्तों में हितग्राही महिलाओं को 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को भेंट करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति स्थानीय जनजातीय समुदाय की लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page