*शव दफनाने को लेकर विवाद, बगैर दफनाने ले जाना पड़ा वापस*

रायगढ़ ।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायगढ़ जिले के छातामुरा वार्ड नंबर 41 में महंत समाज के श्मशान भूमि में शव दफनाने को लेकर एक विवाद उत्पन्न हो गया, संवेदनशील प्रकरण में घंटो वाद विवाद की स्थिति के उपरांत तहसील न्यायालय आदेश पर पुलिस की समझाइश से मामला शांत तो हो गया चूंकि उक्त आदेश के तहत शव को बैगेर कफ़न दफन किए वापस लेकर लौटना पड़ गया। इसके पीछे की वजह बताया गया कि कल्लू सोनीनामक व्यक्ति का इस भूमि पर अपने दावे के साथ मौजूद थे, ऐसे में देखते ही देखते उसके परिवार के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर आ गए। इस पर वाद-विवाद की स्थिति उपज गई। उन्होंने शव के लिए गड्ढा खोदने का विरोध करने लगे। इससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। इन परिस्थितियों की जानकारी पुलिस को मिलते ही संवेदनशील प्रकरण होने पर बड़ी संख्या में मौके जूटमिल पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। ततपश्चात स्थानीय वरिष्ठ जनों को बुलाकर समस्या का समाधान निकालने की चर्चा की गई। लेकिन विवाद गहरा होता चला गया। इस मामले को लेकर पहले भी महंत समाज के लोगों ने कलेक्टर जनदर्शन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जूटमिल थाना और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। चूंकि कल्लू सोनी का कहना है कि श्मशान भूमि पर उनका अधिकार है, जबकि महंत समाज के लोग इस स्थान को अपने पुरखों के लिए पारंपरिक दफनाने के स्थल के रूप में मानते हैं। अतिक्रमण के इस मुद्दे ने दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा दिया है, जिससे स्थानीय प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी यह भी सामने आई कि बीते 21 अक्टूबर को पुसौर तहसीलदार ने उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार की गतिविधियों को रोकने का आदेश दिया था। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए भूमि दावा कर्ता और महंत समाज के लोगों को समझाइश दी जिसके बाद मामला शांत हुआ। उप निरीक्षक गिरधारी साव ने न्यायालय के आदेश मिलने तक दोनों पक्षों को विवाद नहीं करने की समझाइश दी

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page