*CRPF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या*

बीजापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे उस समय हुई जब जवान टॉवर मोर्चा नंबर 2 पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। जानकारीके अनुसार मृतक जवान का नाम पवन कुमार है, जोकि 199 बटालियन के मुख्यालय पातरपारा, भैरमगढ़ में हेड कांस्टेबल के पद पदस्‍थ था। गोली की आवाज सुनकर जवान के साथी मौके पर पहुंचे तो देखा कि जवान लहूलुहान गिरा पड़ा था।आनन-फानन में जवान पवन कुमार को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी आत्महत्या के कारणों की अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हेड कांस्टेबल पवन कुमार रेवाड़ी, हरियाणा के निवासी थे। मामले में थाना भैरमगढ़ में मर्ग पंजीबद्ध किया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृत जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page