*झोपड़ी में सो रहे सगे भाई-बहन को हाथियों ने कुचल कर मार डाला*

सूरजपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रेमनगर इलाके के पहुंचविहीन मुलकी पहाड़ में झोपड़ी बनाकर रह रहे संरक्षित पंडो जनजाति के एक परिवार की झोपड़ी में शनिवार देर रात 11 हाथियों के दल ने हमला कर वहां सो रहे दो सगे भाई बहन को कुचल कर मार डाला। घटना के दौरान एक मासूम बालक झोपड़ी के भीतर ही छिप गया। उनके माता-पिता दो बच्चों के साथ भाग कर जान बचाई। जानकारी मिलते ही वन विभाग एवं वन विकास निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रामानुजनगर रेंजर ने मृतक भाई-बहन के पिता को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। हाथी फिलहाल प्रेमनगर के रिहायशी बस्ती के समीप बिरंची बाबा पहाड़ी में डटे हुए हैं। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर ब्लाक के मुलकी पहाड़ में कुछ पंडो परिवार झाला (झोपड़ी) बनाकर रहता है। महेशपुर गांव से पांच किलोमीटर दूर इस पहाड़ के बीचोबीच पंडो जनजाति के तीन सदस्य थोड़ी थोड़ी दूरी पर अतिक्रमित वनभूमि पर अलग अलग झोपड़ी बना कर रहते है। वे मवेशी चरा कर जीवनयापन करते है। शनिवार को रोजाना की तरह बिखु राम पंडो अपनी पत्नी मुन्नी बाई तथा अपने बच्चों मनोज, दीशु, देव सिंह, काजल व गुड्डू के साथ रात को खाना खाकर झोपड़ी में सो रहा था। देर रात करीब एक बजे अचानक मुलकी पहाड़ पहुंचे जंगली हाथियों के दल ने पहले बिखू राम पंडो की झोपड़ी को क्षतिग्रस्त किया। उसके बाद हाथियों ने झोपड़ी के अंदर सो रहे 12 साल के दीशु पंडो और उसकी पांच वर्षीय बहन काजल पंडो को कुचल कर मार डाला। वही पास सो रहे पांच वर्षीय देवसाय नामक बालक ने छिप कर अपनी जान बचा ली। जबकि उसके माता पिता दो बच्चों को लेकर जान बचाने में सफल रहे। इधर हाथियों से सौ मीटर दूरी पर स्थित बिखू के पिता रतन पंडो की झोपड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रेमनगर क्षेत्र में वर्ष भर हाथियों का आना-जाना लगा रहता है। कोरिया और कोरबा क्षेत्र से हाथी इधर विचरण करते हैं। शनिवार रात जिस दल ने पंडो बस्ती में हमला किया वह तारा क्षेत्र से आया था। जिस वक्त हाथियों ने मुलकी पहाड़ में झोपड़ी को गिराना शुरू किया उस दौरान सभी गहरी नींद में सो रहे थे। घने अंधेरे में पंडो परिवार हाथियों को देख दहशत में आ गया। इस दौरान दो बच्चों को लेकर तो पंडो परिवार जान बचाने में सफल रहा लेकिन दो बच्चे झोपड़ी में फंसे रह गए। घटना वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 1945 में घटित हुई है। उन्होंने पाया कि पहुंच विहीन पहाड़ी पर तीन पंडो ग्रामीण अतिक्रमण अलग-अलग झोपड़ी बनाकर पिछले एक साल से गाय चराने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान रेंजर रामचंद्र प्रजापति ने मृतक भाई बहन के पिता बिखु राम पंडो को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    You cannot copy content of this page